मुजफ्फरपुर
बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हैं कि वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल में शराब माफिया ने छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम हमला कर दिया। फिर सिपाही दीपक कुमार को दो शराब धंधेबाजों ने दबोच लिया और नदी में ले जाकर उसे डुबोकर मार दिया। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सिपाही दीपक बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन उसकी टीम के लोग मदद के लिए नहीं पहुंचे।
मंगलवार सुबह सिपाही दीपक का शव नदी से निकाला गया। शराब धंधेबाजों से नदी किनारे से लेकर पानी तक, अकेले उठापटक कर रहा दीपक काफी देर तक बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा। वह मोटर बोट लेकर साथियों को मदद के लिए आवाज लगाता रहा। इस बीच 50 से 100 मीटर के दायरे में ही मौजूद रहे उत्पाद टीम के 25 अधिकारी और जवान मदद को नहीं पहुंचे। इससे उत्पाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

