लखनऊ
लखनऊ में हजरतगंज इलाके में चलती स्कूटी पर अश्लीलता करते युवक-युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इनके पीछे चल रहे युवाओं ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। कपल का वीडियो इनके पीछे चल रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक को ढूढ़ने में कामयाब रही।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती अश्लीलता करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों के विषय में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह ने कहा था कि वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों के विषय में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

