बालोद
आम आदमी पार्टी मिशन 2023 के लिए पूरी ताकत के साथ अपनी गतिविधियों को छत्तीसगढ़ में बढ़ा रही है,इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेल कर कार्यकर्ताओ से रूपबरू होकर सलाह मशविरा कर आगे की रणनीति पर चर्चा करने जा रहीं है,इसी संदर्भ में बीते दिन में सभी जिला के जिलाध्यक्ष और जिला सचिव को नवनियुक्ति भी की गई है।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाने व बालोद जिला के तीनो विधानसभा में अपनी धाक जमाने पार्टी 19 जनवरी गुरुवार को बालोद शहर में गुंडरदही,बालोद,और डौंडी लोहारा विधानसभा के कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर प्रदेश प्रभारी संजीव झा ,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के सानिध्य में भव्य रैली कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी में की सदस्यता दिलाई जाएगी व विधानसभा वार कार्यकर्ताओ से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।साथ ही प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पत्रकार साथियों सहित क्षेत्र की जनता तक पार्टी की विचार धारा और भविष्य में छत्तीसगढ़ के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए अवगत कराया जायेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

