भिंड
सिटी कोतवाली पुलिस को बुधवार दोपहर बड़ी सफलता मिल गई। पुराने रेलवे स्टेशन से बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे 80 ग्राम स्मैक मिली है। जिसकी बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपये है।
तस्करों पर पूर्व में सिटी कोतवाली के अलावा ग्वालियर, मिहोना थाने कई एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। इधर गोहद चौराहा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग में दो बाइक सवारों से 13.10 ग्राम स्मैक पकड़ी हैं। 20 घंटे में पुलिस ने नौ लाख 15 हजार रुपये की स्मैक बरामद की है।
शहर में खपाने के लिए खड़े थे तस्कर
बुधवार शाम सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएसपी निशा रेड्डी और टीआइ रविंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर अवैध शराब, गांजा और स्मैक पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

