रायपुर
छत्तीसगढ़ विकास युवा संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय धमतरी महाविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में लगातार चौथी बार चैम्पियन का खिताब जीतने गौरव हासिल किया।
धमतरी कॉलेज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल मैच विप्र कॉलेज और पैलोटी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें विप्र कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। प्रतीक पाटिल ने 70 रन एवं सुमित शर्मा ने 71 रन बनाए। जवाब में पैलोटी कॉलेज 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 133 रन ही बना पाई। इस प्रकार विप्र कॉलेज ने एकतरफा फाइनल मैच में विजय हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
इसके पूर्व पहले मैच में विप्र कॉलेज ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन शाला की टीम को 154 रन से पराजित किया। पहले बैटिंग करते हुए विप्र कॉलेज में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जवाब में यूटीडी की टीम मात्र 12.4 ओवर में 39 रन पर आॅल आउट हो गई।दूसरे मैच में विप्र कॉलेज ने धमतरी कॉलेज को 10 विकेट से पराजित किया। पहले खेलते हुए धमतरी की टीम 13.5 ओवर में 44 रन पर आॅल आउट हो गई।जवाब में विप्र कॉलेज ने बिना किसी नुकसान के जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

