रायपुर
जैन संवेदना ट्रस्ट के प्रयास से लालपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2000 बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुद्ध व शीतल जल हेतु श्रीमती प्रेमलता वशिष्ठ परिवार द्वारा वाटर कूलर प्रदत्त किया गया। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष आने वाली गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक उपयोग हेतु 5 वाटर कूलर विभिन्न स्थानों में लगवाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सर्वप्रथम लालपुर की शासकीय स्कूल में आज श्रीमती प्रेमलता वशिष्ठ, वैभव वशिष्ठ, कामना चौबे, सर्वज्ञ, हेमेन्द्र चोपड़ा, देवेन्द्र साहू, प्राचार्या अंजुलता सारस्वत, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा की उपस्थिति में उदघाटन किया गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

