सुरक्षा की दृष्टि भोज एयरपोर्ट पर बंद हुई विजिटर्स एंट्री

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

 राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर विजिटर्स एंट्री बंद कर दी गई है। विजिटर्स अब टर्मिनल के अंदर हवाई सफर कर आ रहे अपने परिजनों को रिसीव करने नहीं जा सकेंगे। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रबंधन ने निर्णय लिया है।

 दरअसल ऑल इंडिया एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिए विजिटर एंट्री बंद करने के निर्देश दिए है। यह रोक 20 जनवरी से 30 जनवरी जारी रहेगी। करीबन 10 दिन तक विजिटर्स एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं,  एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ सुरक्षा बल ने भी विजिटर्स एंट्री बंद करने के साथ सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दें कि हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट पर विजिटर एंट्री बंद की जाती है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग भी होगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry