बिलासपुर रेलवे पुलिस ने ट्रैन में युवक से 65 किलो चांदी के बिस्किट जब्त

छत्तीसगढ़ रायपुर

बिलासपुर

ट्रेन की जांच के दौरान जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक युवक से 65.9 किलो चांदी के बिस्किट जब्त की है। जिस यात्री को गिरफ्तार किया गया, उससे पूछताछ में यह सामने आई कि चांदी वह चांपा से मथुरा लेकर जा रहा था। जब्त चांदी की कीमत 36 लाख 24 हजार 500 रुपये आंकी गई। आरोपित युवके के खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया गया है।

65.9 किलो चांदी के बिस्किट

 हीराकुंड एक्सप्रेस की है। टीम को सूचना मिली कि एक यात्री बड़ी मात्रा में चांदी लेकर जा रहा है। वह ट्रेन बी-3 कोच में सफर रहा है। इस जानकारी के बाद जीआरपी सतर्क हो गई और ट्रेन के पहुंचने का इंतजार करने लगी। जैसे ही ट्रेन पहुंची उस कोच में पहुंचे। बर्थ नंबर 40 में सफर कर रहे यात्री से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम सौरभ चौधरी (21) बताया। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 65.9 किलो चांदी के बिस्किट बरामद हुए। वह बिना किसी कागजात के इतनी भारी मात्रा में चांदी लेकर जा रहा था।

चोरी के सामान की आशंका

चोरी के सामान की आशंका पर जीआरपी ने उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ही उतार लिया। इसके बाद उसे लेकर थाने आए। यहां दोबारा पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह चांपा स्थित सोनार पारा के एक ज्वेलर्स का कर्मचारी है। इस पर जीआरपी ने ज्वेलर्स मालिक को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सुनील सोनी व अनिल सोनी ज्वेलर्स के संचालक रात में ही थाने पहुंचे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry