अमेरिका के याकिमा शहर में स्टोर के भीतर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

दुनिया

अमेरिका   
अमेरिका में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से वॉशिंगटन स्टेट के याकिमा शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यह गोलीबारी कंवीनियंस स्टोर में हुई है, जिसमे 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलावर ने अचानक से स्टोर के भीतर 21 लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद याकिमा पुलिस डिपार्टमेंट को बुलाया गया। पुलिस जब यहां पहुंची तो उसे यहां तीन लोग मृत मिले।
 
पुलिस चीफ मैथ्यू मरे ने बताया कि घटना के बाद याकिमा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद सुबह 3.30 बजे सर्किल के स्टोर जोकि शहर के पूर्वी इलाके में है, वहां पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां हमे स्टोर के भीतर और बाहर तीन शव मिले। यह गोलीबारी बिना किसी विवाद के की गई है। जिन लोगों पर यह गोली चलाई गई है उनका हमलावर के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था।
 
बता दें कि याकिमा में गोलीबारी की इस तरह की घटना पिछले दिनों में नहीं देखने को मिली है। यहां तकरीबन 96000 लोग रहते हैं। याद हो कि अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उत्तर कैलिफोर्निया में हाफ मून बे इलाके में दो जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसमे 7 लोगों की जान चली गी थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry