मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने अपना ट्विटर अकाउंट रीस्टोर होने के अगले ही दिन फिल्मोद्योग पर एक बार हमला बोला है, और उसे बेहद भद्दा बताया है, जो कला की कीमत को नहीं समझता.
दो साल बाद रीस्टोर हुए अकाउंट पर कंगना ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने लिखा, "फिल्म उद्योग इतना भद्दा है कि जब भी वे अपनी किसी कोशिश या कला की कामयाबी को दर्शाना चाहते हैं, वे आपके मुंह पर पैसा दे मारते हैं, जैसे कला का कोई और मकसद है ही नहीं… ऐसा करना उनके गिरे हुए स्तर की पोल खोल देता है…"
इसके बाद कंगना रनौत ने अगले ट्वीट में लिखा, "पुराने वक्त में कला मंदिरों में खिली थी, और फिर धीरे-धीरे साहित्य और थिएटर के रास्ते सिनेमाघरों तक पहुंची… यह उद्योग ज़रूर है, लेकिन इसे अरबों-खरबों डॉलर वाले अन्य व्यवसायों की तरह आर्थिक फायदे के लिए तैयार नहीं किया गया है, और इसी वजह से कला और कलाकारों की पूजा की जाती है, उद्योगपतियों या अरबपतियों की नहीं…"
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

