राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेर्शानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में कलेक्टोरेट में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गईं। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई की हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मयार्दा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए ,निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी सी साहू, बी बी पंचभाई  भी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry