जगदलपुर
ब्लास्टर डांस एकेडमी की इनामी डांस प्रतियोगिता 27 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगी। एकेडमी के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि संभाग स्तरीय डांस प्रतियोगिता का सेफा 05 फरवरी को होगा, 11 फरवरी को डांस के फाइनल के निर्णायक कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे करेंगे।
7 जिलों में अलग-अलग तिथि में आडिशन होगा, जिसके तहत 27 जनवरी को कोंडागांव, 28 जनवरी को नारायणपुर, 29 जनवरी को सुकमा, 30 जनवरी को दंतेवाड़ा, 31 जनवरी को जगदलपुर, 1 फरवरी को बीजापुर व 2 फरवरी को पखांजूर में होगा। इस डांस में 03 राऊंड में चयन किया जाएगा। 6 से 13 वर्ष के बच्चों, 13 से 30 वर्ष तक के अलग साथ ही ग्रुप डांस भी शामिल है। 30 चयनित डांसरो में 10 का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुब्बा राव, बी ललिता राव, यतीश राव, दामोदर, प्रकाश शिंदे, अभिषेक नायडू, बसंत राव, नलिन शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, महफूजा खान आदि का सहयोग मिल रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

