दुर्ग में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

    मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री जी ने इस मौके पर शहीद के परिवारजनों का किया सम्मान। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने पद्मश्री सम्मान से दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाने वाली पंडवानी गायिका ऊषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में कर चुकी हैं।

कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर. इस अवसर पर कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी रही और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाए मितान योजना आदि योजनाएं दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग के स्कूल कोए द्वितीय स्थान डीपीएस को तथा तीसरा स्थान महावीर जैन स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार तिलक स्कूल और वैशाली नगर स्कूल को मिला।

समारोह में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry