दुखदः साउथ की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाने वाली जे जमुना का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना का निधन हो गया है। बीते शुक्रवार सुबह हैदराबाद में उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
 
उनके निधन पर मेगास्टार चिरंजीवी ने शोक व्यक्त कर लिखा, 'वरिष्ठ नायिका जे जमुना के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह एक बहुभाषी एक्ट्रेस थीं। हालांकि, उनकी मातृभाषा कन्नड़ थी लेकिन उन्होंने तेलुगू लोगों के दिलों में एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है।' 

जूनियर एनटीआर ने उन्हें तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की रानी के रूप में याद करते हुए लिखा, 'वह लगभग 30 वर्षों तक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में महारानी के रूप में रहीं। उन्होंने मिसम्मा और कई पात्रों जैसी यादगार फिलामेंट के साथ हमारे दिलों में एक छाप छोड़ी है। जमुना के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।' बता दें, दिवंगत एक्ट्रेस जे जमुना अपने दौर की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 'पुत्तिल्लु' नाम की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जमुना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry