कौन हैं जया किशोरी, जिनका बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ जोड़ा जा रहा नाम

मध्य प्रदेश राज्य

पिछले कुछ दिनों से खबरों में चल रहे बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ एक और नाम की भी चर्चा हो रही है। वो नाम है जया किशोरी का। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का नाम इनके साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस मामले में बाबा ने जया किशोरी का नाम अपने साथ जोड़ने से साफ मना किया है। एक इंटरव्यू के दौरान बाबा से पूछा गया कि क्या वो जया किशोरी से शादी कर रहे हैं इसका जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनकी जया किशोरी से कभी मुलाकात नहीं हुई है। वो जया किशोरी को अपनी बहन की तरह देखते हैं। बागेश्वर वाले बाबा के साथ इनका नाम जुड़ने के बाद लोगों में एक उत्सुकता हो रही है कि आखिर कौन हैं ये जया किशोरी? तो आइये जानते हैं जया किशोरी के बारे में…

कौन हैं जया किशोरी?
जया किशोरी का जन्म 1996 में हुआ था। वो कोलकाता की रहने वाली हैं। जया किशोरी भजन गायिका और कथावाचिका भी हैं। इसके साथ ही वो मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और लाइफ से जुड़े मुद्दों पर भी स्पीच देती हैं। उनका नाम जया शर्मा है लेकिन वो जया किशोरी के नाम से ही मशहूर हैं। इनके पिता का नाम( Jaya Kishori Father Name) शिवशंकर शर्मा है जबकि माता का नाम सोनिया शर्मा है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 47 लाख से ज्याद फॉलोवर्स हैं। यूट्यूब पर इनके मोटिवेशनल वीडियोज भी खूब पसंद किए जाते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके वीडियोज पर लाखों व्यूज आते हैं। यूट्यूब पर जया किशोरी के 19 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

क्या है जया किशोरी शर्मा की शादी की शर्त?
जया किशोरी शर्मा की शादी को लेकर उनके फॉलोवर्स में बहुत उत्सुकता रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि जया किशोरी कहां शादी करेंगी और किससे करेंगी। बागेश्वर वाले बाबा के साथ नाम जुड़ने के बाद एक बार फिर लोगों की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई है। ऐसे ही एक वीडियो में जया किशोरी अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि क्योंकि वो कोलकाता की रहने वाली हैं इसलिए कोई कोलकाता का लड़का मिल जाएगा तो अच्छा रहेगा। शादी की अपनी शर्त पर उन्होंने कहा कि अगर मेरी शादी कोलकाता से बाहर होती है तो मैं शादी इस शर्त पर ही करूंगी की मेरे माता-पिता मेरे साथ रहेंगे।

बागेश्वर वाले बाबा ने क्या कहा?
जया किशोरी के साथ अपनी शादी की अटकलों को बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सिरे से खारिज कर दिया है। बाबा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जया किशोरी से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई है और वो उन्हें बहन की दृष्टि से देखते हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनके गुरुजी से अनुमति मिल गई है अब माता-पिता जहां चाहेंगे शादी कर देंगे। इसी के साथ ही जया किशोरी शर्मा के साथ उनका शादी की अटकलों को विराम लग गया।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry