उर्वशी रौतेला अपने खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इस वीडियो में उर्वशी व्हाइट ड्रेस में स्विमिंग पूल के सामने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। एक आइटम नंबर करने के करोड़ों रुपए फीस चार्ज की है। उन्होंने तीन मिनट के गाने में डांस करने के लिए 2 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस ली। उर्वशी ने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' में एक आइटम सॉन्ग बॉस पार्टी से धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने सिर्फ दस दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही फिल्म 'दिल है ग्रे' में दिखाई देंगी। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने वीडियो और फोटो शेयर करती है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

