प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जतारा विधानसभा से शुभारंभ

मध्य प्रदेश राज्य

जतारा
जनता के हितों की रक्षा का संकल्प लेकर जतारा विधानसभा के ग्राम सिमराखुर्द के चैनपुरा बस्ती से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी टीकमगढ़ एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार जी एवं  जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवीन साहू जी, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ किया गया।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत मे प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को लेकर  कार्यकर्ताओ के साथ जा रही हूँ और जिस तरह से 15 महीने की माननीय कमलनाथ जी की सरकार में काम हुए  थे उसी चिठ्ठी को घर घर पहुंचा कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रही हू।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि आज आम जनमानस महंगाई से परेशान है, नौजवान परेशान, किसान परेशान, हर वर्ग परेशान है हम सब कांग्रेस परिवार जनों के साथ घर घर जाकर लोगो से अपील कर रहे की आने वाले समय मे कांग्रेस का साथ दे और माननीय कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाये ।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ओबीसी जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीपत यादव, जिला महामंत्री डां.रमेश शर्मा, धीरेन्द्र चौबे, श्रीराम  यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेन्द्र राजा पहाडी, जिला सचिव अनिल रिछारिया, पुष्पेन्द सिंह, गुलाब खान, रामकिशोर अहिरवार, कमररजा चौधरी, प्रदीप अहिरवार महिला ब्लाक अध्यक्ष बम्हौरी कला श्रीमती कमलेश अहिरवार, रमेश राय, डाॅ मेहरवान सिंह राजपूत, बृजेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में उपास्थित रहे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry