दिग्विजय सिंह के गढ़ को बचाने पार्षदों की बाड़ाबंदी

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद को बैठाने को लेकर बाड़ाबंदी शुरू होने की चर्चा है। कांग्रेस के पार्षदों को किसी अज्ञात स्थान पर भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें राजस्थान भेजा गया है। हालांकि इस संबंध में कांग्रेस का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कांग्रेस किसी भी सूरत में यहां पर ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है, जिससे इस क्षेत्र में कांग्रेस को नुकसान हो।

सूत्रों की मानी जाए तो नगर पालिका चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद यहां पर कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने के लिए सक्रिय है। वहीं भाजपा भी कांग्रेस पार्षदों में सेंध लगाने के प्रयास कर रही है। इन सब प्रयासों के बीच में यहां के कुछ पार्षद अचानक शहर से बाहर चले गए। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी किसी सुरक्षित स्थान पर भेजे गए हैं। ताकि इनकी घेराबंदी दूसरा कोई दल नहीं कर सके। राघौगढ़ नगर पालिका के 24 वार्डों में से 16 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा को 8 वार्डों में जीत मिली है। 20 जनवरी को 24 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। जिसके परिणाम 23 जनवरी को आए है। कांग्रेस के ज्यादा पार्षद आने के बाद से इस तरह की अटकले चल रही है कि यहां पर पार्षदों को लेकर कांग्रेस में तोड़फोड हो सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry