महाशिवरात्रि में दलपत सागर के प्राचीन शिव मंदिर तक जा सकेंगे श्रद्धालू

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण कर आज महापौर श्रीमती सफीरा साहू व आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था के साथ विशेष साज-सज्जा करने के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर दलपत सागर में स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने के लिए विशेष वोट नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाया जाता है, जिसके लिए भी महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह,व सुरेश सिंह तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। महापौर ने बताया कि दलपत सागर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है, जिसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को सभी तैयारियां महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व करने का निर्देश दिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry