प्रदेश के एक दर्जन नेता भी चले 3570 किलोमीटर राहुल के साथ

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए प्रदेश से भी नेताओं का कश्मीर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता यहां पर पहुंच रहे हैं। तीन जनवरी को यात्रा का समापन होगा। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा में मध्य प्रदेश के एक दर्जन नेता भी उनके साथ 3570 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक साथ चले।

इस यात्रा के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यात्रा में ही मौजूद हैं। वहीं कश्मीर में यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी एवं कमलेश्वर पटेल भी यहां पर मौजद हैं। इनके बाद यहां पर दो दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी पहुंच गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी यहां पर पहुंच रहे हैं। वे समापन में शामिल होंगे। इनके अलावा युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और विधायक भी यहां पर आज पहुंचे हैं। इससे पहले यह यात्रा मध्य प्रदेश के भी बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन और आगरमालवा जिलों से निकली थी। इस दौरान भी प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता इस यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के बीच-बीच में भी प्रदेश के नेता इसमें शामिल होते रहे थे।

इधर राहुल गांधी की यात्रा के लिए देश भर से 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का चयन किया गया था। इसमें मध्य प्रदेश के भी एक दर्जन नेता और कार्यकर्ता थे। इसमें नूरी खान, प्रतिभा रघुवंशी, परेश नागर, अवनी बंसल, सचिन द्विवेदी, संगीता कांकरिया, अजय पटेल, विजेंद्र उईके, सिद्धार्थ सिंह राजावत शामिल हैं। ये सभी साढे तीन हजार किलोमीटर की यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry