राज्य युवा महोत्सव 2023: शास्त्रीय बांसुरी-वादन का मनमोहक प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
राजधानी रायपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शास्त्री बांसुरी वादन विधा का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। 15 से 40 आयु वर्ग में तीन प्रतिभागी एवं 40 से अधिक आयु वर्ग में 5 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति  दी।  प्रतिभागियों ने विभिन्न रागों में अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में श्री के.रोहन नायडू व श्री संतोष चंद्राकर निर्णायक की भूमिका में थे।

प्रतियोगिता में 15 से 40 आयु वर्ग में बस्तर संभाग के श्री राहुल रायकवार को प्रथम, श्री रमन टाक रायपुर संभाग को द्वितीय व श्री सेभ्य कुमार बिलासपुर संभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में 40 से अधिक आयु वर्ग में श्री पुस्पेंद्र कोसरिया सरगुजा संभाग को प्रथम, श्री साखू राम खैरवार बिलासपुर संभाग को द्वितीय व श्री मोती लाल भीमटे दुर्ग संभाग को तृतीय स्थान मिला। इस आयु वर्ग में रायपुर संभाग के श्री गोविन्द प्रसाद वर्मा और बस्तर संभाग के श्री कमलेश यादव से भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry