भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को पीएम मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करना चाहिए-गृह मंत्री

राजनीती

भोपाल
 राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का  श्रीनगर में समापन हो गया। समापन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर यात्रा पर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पीएम मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद इतनी शांति से उनकी यात्रा का न सिर्फ समापन हुआ बल्कि झंडा भी फैराया है। जब दिल्ली में उनकी सरकार थी तो हमारे नेता जोशी जी की यात्रा में रॉकेट लॉन्चर छोड़े जाते थे। झंडा तक फैराने नहीं दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जिन नाम से उन्होंने यात्रा निकाली आखिर उसकी सार्थकता क्या थी। उन्हें कहा भारत टूटता हुआ दिखाई दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry