मुख्यमंत्री चौहान ने प्लेबेक सिंगर शान, सुनीति मोहन और म्यूजिक कंपोजर शिवमणि का स्वागत किया

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रसिद्ध प्लेबेक सिंगर शान तथा सुनीति मोहन और म्यूजिक कंपोजर शिवमणि का मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन में स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने तीनों कलाकारों को पुष्प-गुच्छ तथा प्रतीक-चिन्ह भेंट किए। मुख्यमंत्री चौहान ने सुनीति मोहन से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा खेलों के प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की। इसी क्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने म्यूजिक कंपोजर शिवमणि से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के वाद्य यंत्रों और संगीत परम्परा के संरक्षण और उन्नयन संबंधी विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगर शान से मध्यप्रदेश गान की बढ़ती लोकप्रियता और प्रदेश में शुरू होने वाली विकास यात्रा के संबंध में चर्चा की। तीनों कलाकारों ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा संवेदनशीलता के साथ संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेशवासियों से उनके आत्मीय संबंधों, विशेष रूप से बालक-बालिकाओं के साथ मामा के रूप में उनके जुड़ाव की सराहना की।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry