मुख्यमंत्री चौहान से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के प्रशिक्षणरत अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के प्रशिक्षणरत अधिकारियों ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से दिल से स्वागत करता हूँ। हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि सारी दुनिया ही एक परिवार है। पूरी मानवता आगे बढ़े। जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट 19.6 प्रतिशत है। कृषि की विकास दर 20 प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। प्रगतिरत प्रदेश है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 64 देशों के प्रतिनिधि आए थे। अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन यहां हो रहा है। "हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो" का आगाज आज से शुरू होगा। विश्व शांति भारत का मंत्र है। सबका मंगल और कल्याण हो। अपनी फोज पर हमें गर्व है। जरूरत पर तीनों अंग अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। शहीदों के परिवार को प्रदेश में एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि देते हैं। साथ ही शहीदों की प्रतिमा भी लगाते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में ब्रिगेडियर, मेजर जनरल रैंक के अधिकारी तथा अन्य देशों के अधिकारियों सहित 20 सैन्य अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री चौहान को सेना के अधिकारियों ने स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry