बाक्सिंग में मप्र के खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया है। पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश के रूद्रजीत ने लगातार दूसरे दिन दूसरी जीत दर्ज की, वहीं अनुराग ने भी आसानी से अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की मलिका मोर, कफी, स्वासिका और विनती ने शानदार मुकाबले जीते। वहीं तमन्ना को हार का सामना करना पड़ा है।

राजधानी के तात्या टोपे स्टेड़ियम के डीएसडब्ल्यू हाल में दर्शकों को जोरदार मुकाबले देखने मिले। मध्यप्रदेश के बाक्सरों ने निराश नहीं किया। पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश के दो बाक्सर मैदान में थे, दोनों में मध्यप्रदेश को जीत मिली। पहले मुकाबले में अनुराग कुमार 48-51 किग्रा भागर वर्ग में उत्तराखंड के विश्वास मेहरा को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मध्यप्रदेश के स्टार मुक्केबाज रुद्रजीत सिंह ने 51-54 किग्रा में पंजाब के शिवम शर्मा को 3-1 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की 5 खिलाड़ी रिंग में उतरी थी। इसमें चार ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।

महिलाओं के 45-48 भार वर्ग में मध्यप्रदेश की मलिका मोर ने लद्दाख की सइदा बानो को पहले राउंड में हरा कर पदक की दावेदार जता दी है। महिला वर्ग 50-52 किग्रा में मध्यप्रदेश की कफी ने उत्तराखंड की मोनिका मेहता को 5-0 से हराया। महिला वर्ग 57-60 किग्रा में मध्यप्रदेश की स्वासिका धामी ने मनीपुर की टी कुंजुरानी को हराया। महिला वर्ग 70-75 किग्रा में मध्यप्रदेश की विनती ने तमिलनाडु की जयएस को 3-1 से हराया। महिला वर्ग 52-54 किग्रा में मध्यप्रदेश की तमन्ना को दिल्ली की सिया ने आसानी से हराया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry