रायपुर
छत्तीसगढ़ के साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले विस्मृत विभूतियो को याद कर सम्मानित करने का बीड़ा नवगठित संस्था छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान ने उठाया है। संस्था की बैठक मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त के मुख्य आतिथ्य में उनके निवास में सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि अंचल के ख्याति प्राप्त साहित्यकारो की स्मृति में जन्मदिवस या पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठियां व कार्यक्रम किये जायेंगे। पूर्व में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
आगामी 10 फरवरी को प.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल साहित्यकार व प्रथम अध्यक्ष विधानसभा के जन्मदिन पर एक व्याख्यान माला गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगे भी अंचल के साहित्यिक क्षेत्र के पुरोधाओं की स्मृति में अनवरत कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई है। बैठक में संस्था के संरक्षक द्वय सत्यनारायण शर्मा, अनिल शुक्ला (रिटायर जस्टिस), विधायक द्वय गुलाब कमरो व केरकेट्टा,डॉ. सुशील त्रिवेदी अध्यक्ष ,डॉ. लक्ष्मीकांत निगम(पूर्व कुलपति) अजय तिवारी, डॉ. सुधीर शर्मा, आशीष ठाकुर, डॉ. सुरेश शुक्ला, राम पटवा, अरविंद मिश्रा, डॉ. विश्वकर्मा एवं अनेक साहित्यकार उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

