रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्का गोले को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें सेवा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने 34 वर्ष की अपनी सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि चिकित्सक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते। हर कोई उनसे जीवन भर निरोगी काया की उम्मीद करते हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक गोले ने कहा कि श्रीमती गोले चिकित्सक के साथ-साथ एक अच्छी सलाहकार के रूप में साथ देती रही है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि पॉवर कंपनी में डॉ. गोले के कार्यों की हमेशा सराहना होती रही है। कंपनी में उनकी अलग पहचान है।
समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.एल.पंचारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री के.एस.तिवारी, उपमहाप्रबंधक सर्वश्री गोपाल खण्डेलवाल, पंकज सिंह, संजय जैन एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

