एडीबी के प्रतिनिधियों ने की जल-प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य

साँची भ्रमण कर लिया परियोजनाओं का जायजा

भोपाल

एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने एडीबी सहायतित जल-प्रदाय और सीवेज परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रतिनिधि-मण्डल ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से भी सौजन्य भेंट की। एडीबी के प्रतिनिधि-मण्डल ने साँची भ्रमण कर जल-प्रदाय और सीवरेज परियोजना का जायजा भी लिया। प्रतिनिधि-मंडल में एशियन डेव्हलपमेंट बैंक के कार्यकारी निदेशक समीर खरे के साथ डिप्टी कंट्री डायरेक्टर हो यूं जियोंग, बोआडोकफेंग चांसवत, विवेक विशाल, अर्जुन बजाज, मिहिर सोरती, राजेश यादव, पूनम एस. भांबरी, के मुरुगराज शामिल हैं।

मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत ने एडीबी सहायतित परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि एडीबी की सहायता से प्रदेश के 131 निकायों में जल-प्रदाय और 9 निकायों में सीवरेज परियोजना का कार्य प्रगतिरत है।

एडीबी प्रतिनिधि-मंडल ने इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य की समीक्षा भी की। समीक्षा करते हुए दल ने इंदौर मेट्रो परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के निदेशक अजय शर्मा और शोभित टंडन ने एडीबी प्रतिनिधियों को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगतिरत कार्य की जानकारी दी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry