MLA आंकलन करके स्वयं बताएंगे जीतने की कितनी संभावना

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस इस बार चुनाव में हर उस एंगल पर काम कर रही है जिससे वह सत्ता के शिखर तक पहुंच सके। इसके चलते कई प्रयोग किये जा रहे हैं। इसी तरह का एक नया प्रयोग अब फरवरी में होने जा रहा है। जिसमें विधायकों को खुद की अपना आंकलन करवाना होगा। इसके लिए उन्हें अपने ही क्षेत्र में सर्वे करना होगा।

इस सर्वे में वे चुनाव जीतने के लिए कितने फिट है या उन्हें जानना होगा। कांग्रेस के हर विधायक को अपना असेसमेंट खुद करवाना होगा। इससे जरिए वे स्वंय अपने सर्वे में जानेंगे कि क्षेत्र में उनकी स्थिति इस वक्त क्या है। क्या वे फिर से जीत सकते हैं या उनकी स्थिति वर्ष 2018 के चुनाव से कमजोर हुई है। ऐसे कई बिंदुओं पर विधायकों को स्वयं सर्वे करवाना होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी विधायकों से अपना सर्वे कराने का कहा है।  बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के सर्वे से अलग होगा। इस सर्वे के आधार पर विधायकों को अपने क्षेत्र में सही स्थिति का अंदाजा पहले से ही हो जाएगा। इसके बाद उन्हें किस क्षेत्र और किस तरह से आगे के महीनों में काम करना है, यह भी उन्हें तय करना होगा। हालांकि इस सर्वे के आधार पर  विधायकों को फिर से टिकट मिलेगा या नहीं यह अभी तय नहीं हैं,लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि विधायकों के सामने उनके ही सर्वे में उनकी ताजा स्थिति सामने आ जाएगी।  इस स्थिति के बाद उन्हें क्षेत्र में कितना और एक्टिव होना है,यह भी पता चल जाएगा।

सीएम अपना घोषणा पत्र ध्यान से पढ़ें और निभाएं वादे: नाथ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल नहीं पूछने पर नाथ ने उन पर तंज कसा है। कमलनाथ ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया कि सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भेला नहीं कहते। सूर्योस्त तक कोई सवाल नहीं आया। नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र ध्यान से पढ़ना चाहिए और प्रदेश के नौजवान, किसान, श्रमिक, बेरोजगार,माताएं और बहनें जो सवाल कर रही हैं,उन्हें वे गौर से सुने और अपने किये वादे निभाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry