सुरेश रैना ने किया खुलासा, बताया एमएस धोनी के साथ उन्होंने क्यों लिया था रिटायरमेंट?

खेल

 नई दिल्ली 

15 अगस्त 2020 की शाम को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इससे उनके फैंस हैरान थे। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि, ये एक दिन होना ही था, लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि एमएस धोनी के तुरंत बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब सुरेश रैना ने एक और खुलासा एमएस धोनी को लेकर किया है। 

एमएस धोनी के संन्यास लेने के 30 मिनट के बाद ही सुरैश रैना ने 33 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। हालांकि, दोनों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले, लेकिन बाद में रैना ऑक्शन में अनसोल्ड रहे और उन्होंने भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ही ले लिया। रैना ने आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच भारत के लिए 2018 में खेला था, जबकि 2019 में धोनी आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरे थे। रैना ने अब रिटायरमेंट के बारे में बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। 

सुरेश रैना ने स्पोर्ट्स तक पर बताया, "हमने एक साथ इतने मैच खेले। मैं उनके साथ भारत और सीएसके के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली था। हमें बहुत प्यार मिला। मैं गाजियाबाद से आया हूं, धोनी रांची से। मैं एमएस धोनी के लिए खेला, फिर मैं देश के लिए खेला। यह कनेक्शन है। हमने इतने फाइनल खेले हैं, हमने विश्व कप जीता है। वह एक महान लीडर और एक महान इंसान हैं।" 
 
2021 में आखिरी बार आईपीएल खेलने वाले सुरेश रैना ने इस लीग से भी हटने का फैसला किया था, क्योंकि 2022 के ऑक्शन से पहले सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था और उन्होंने अपना नाम आईपीएल मेगा नीलामी के लिए रजिस्टर कराया था, जहां उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी। ऐसे में उन्होंने भारतीय क्रिकेट से विदाई ले ली। वे अब विदेशी लीग में खेल सकते हैं। 
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry