भोपाल
शहर के मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदला रहा। तीखी धूप के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। यह सब वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा है। इसकी वजह से रात का न्यनतम तापमान बढ़ाने लगा है। यही कारण है कि शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली। अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के संभावना जताई गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने के बाद एक बार फिर शहर में कड़ाके की ठंड को दौर आएगा। मौसम केंद्र के अनुसार तीन दिन बाद शनिवार- रविवार दरमियानी रात को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री पर पहुंचा है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। इसके पहले रात का पारा दस डिग्री के नीचे बना हुआ था। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। शहर में 12 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। ठंड से राहत रही। दिन का अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढोत्तरी हो सकती है। यह 28 डिग्री पर पहुंच सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

