लखनऊ
यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी की शुरुआत से ही सुबह ठंड और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना हे कि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
लखनऊ में आज कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं कानपुर में बदली छाए रहने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मेरठ में बादल देखने को नहीं मिलेंगे। यहां धूप खिल सकती है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पूर्वी यूपी में छाया कोहरा
पूर्वी यूपी में कोहरे के बादल छाए हैं। शनिवार की तरह रविवार को भी कोहरे के बादलों के कारण गलन बढ़ गई। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं हाड़ कंपाती रहीं। कोहरे के घने बादलों की वजह से सूरज दोपहर में निकला। इस कारण बीते 48 घंटे में ही दिन के तापमान में गिरावट हो गई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान तापमान- 24.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान- 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से कम है। हालांकि कोहरे के बादलों के कारण रात के तापमान में जरूर इजाफा हुआ है।
शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि एक-दो दिन तक कोहरे के बादल छाए रहेंगे। उसके बाद आसमान साफ होगा। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि गलन बनी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

