चर्चित खाद लूट कांड के फरियादी मैनेजर ने लगाई फांसी

मध्य प्रदेश राज्य

रतलाम
चर्चित खाद लूट कांड में विधायक मनोज चावला व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने वाला फरियादी मध्य प्रदेश विपणन संघ का गोदाम संचालक भगतराम यदु अपने आफिस में फांसी पर लटका मिला। उसके फांसी के फंदे पर लटकने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा।

उल्लेखनीय है कि 10 नवम्बर 2022 को सर्वर की समस्या होने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाया था। कई किसान गोदाम पर कतार लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादोन आदि गोदाम पहुंचे थे। विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे थे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली थी।

कुछ समय बाद स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थी। इसे लेकर गोदाम संचालक 53 वर्षीय भगतराम यदु ने विधायक व अन्य के खिलाफ खाद लूट की एफआईआर कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसी दिन कांग्रेस नेता जादोन को गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद विधायक ने इंदौर न्यायालय में सरेंडर किया था। वहीं दी अन्य आरोपितों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित जेल में हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry