रायपुर
भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम संडी निवासी तिलक देवांगन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए बताया कि उनका 3 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज माफ हो गया है। बच्चे को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा रहा हूं। ग्राम भानसोज के किसान सुखीराम साहू ने बताया कि उन्होंने 1100 कट्टा धान बेचा है। उन्होंने कहा कि मेरे धान से ही धान खरीदी की बोहनी की गई। सुखीराम ने बताया कि उनका 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांव में नहर, नाली बनाने की मांग भी की है। मुख्यमंत्री ने जब वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने वाले किसानों से उत्पादन में आ रहे अंतर के बारे में पूछा तो श्री साहू ने बताया कि मैं जैविक खेती करता हूं, खेती के लिए लगातार वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करता हूं, इससे फसलों की बीमारी भी कम हो रही है और फसल बढ़ भी रही है। उन्होंने बताया कि कर्ज माफी के पैसा से ट्रैक्टर खरीदा है।
भानसोज आरंग के किसान ने बताया कि कर्जमाफी से बड़ा लाभ हुआ है। बेटियों की शादी में बड़ी मदद मिली है। उन्होंने बताया कि उनका 6 लाख 50 हजार से ज्यादा का कर्ज ऋण माफी के तहत माफ हुआ है। आपकी योजना से किसान आर्थिक रूप से सबल हो रहे हैं। इन्होंने कविता के माध्यम से मुख्यमंत्री और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

