सदन में भाजपा का ‘दामाद’ कार्ड, लोकसभा में दिखाई फोटो

राजनीती

नईदिल्ली

कारोबारी गौतम अडानी से मोदी सरकार के रिश्तों को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने भी जवाब दिया है। लोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी के अडानी कार्ड के जवाब में भाजपा ने दामाद कार्ड चल दिया है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कल राहुल गांधी ने एक तस्वीर दिखाई थी। अब तस्वीरों की बात है तो हम भी एक तस्वीर दिखा देते हैं। रिजिजू ने जो तस्वीर दिखाई, उसमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ रॉबर्ट वाड्रा की फोटो थी। वहीं राहुल गांधी ने मंगलवार को जो तस्वीर दिखाई थी, उसमें गौतम अडानी के साथ नरेंद्र मोदी नजर आ रहे थे।

किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी अनर्गल बातें करते हैं। उन्हें लोकसभा में 20 साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक ज्यादा कुछ सीखा नहीं है। रिजिजू ने कहा कि जहाज की बात राहुल गांधी ने की है। वह खुद हमेशा जीएमआर के जहाज से ही क्यों चलते हैं। इस बात का कोई जवाब है। आखिर भाजपा हो या कांग्रेस, हम राजनीतिक दल ही हैं। हम कोई एयरलाइन कंपनी नहीं है। ऐसे में किसी एयरलाइन कंपनी से ही हमें प्लेन चुनाव प्रचार या अन्य किसी काम के लिए लेना होता है। राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि लोकसभा में बिना किसी प्रमाण के कोई आरोप नहीं लगाना चाहिए।

किरेन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले देश में रोज नए घोटालों की खबर अखबारों में छपती थी। जनता का नेताओं पर भरोसा ही खत्म हो गया था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता के विश्वास को दोबारा लौटाने का काम किया। चुने हुए प्रतिनिधियों पर देश का भरोसा बढ़ा है। कानून मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का दिल गंगा की तरह पवित्र है और हमेशा रहेगा। रिजिजू के बाद अधीर रंजन चौधरी बोलने के लिए खड़े हुए और कहा कि भाजपा हर चीज को भुनाती है। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं तो आदिवासी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

राहुल गांधी ने बना दिया भाजपा को पप्पू, खूब लगे ठहाके

अधीर रंजन चौधरी के एक बयान पर संसद में खूब ठहाके भी लगे। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा पप्पू साबित नहीं कर सकी बल्कि राहुल गांधी ने इन लोगों को पप्पू साबित कर दिया। उनके भाषण के बाद से ही लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बात की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry