उचित मूल्य दुकान में हेराफेरी करने वाले सरपंच व विक्रेता गए जेल

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर

शासकीय उचित मूल्य दुकान में हेराफेरी करने वाले लारगांव मरकाटोला के सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर और विक्रेता अल्पेश सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 वर्ष बाद गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है, वहीं पूरे मामले में संलिप्त सचिव के खिलाफ भी जांच जारी है, जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 7 लाख 21 हजार रुपए शासकीय मद में चालान द्वारा जमा करने हेतु लिखा गया था। लेकिन आरोपियों के द्वारा अब तक राशि जमा नही की गई। वहीं ग्राम पंचायत लारगांव मरकटोला के अंतर्गत संचालित छात्रवास, आश्रम को रेडी टू इट योजना, मध्यान भोजन योजना के लिए भी दिए गए खाद्य सामग्रियों का आरोपियों ने सांठ-गांठ कर दूसरे जगह बेचकर आर्थिक लाभ कमाया।

कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि खाद्य निरीक्षक सुनीता देवांगन ने 24 नवम्बर 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि शासकीय उचित मूल्य दुकान लारगांव मरकाटोला के सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर और विक्रेता अल्पेश सिंह ठाकुर के द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण नही करते हुए हेरा-फेरी कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ में जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर के पत्र क्र. 154 खादय के प्रतिवेदन पर थाना कांकेर में अपराध क्र. 403/2017 धारा 3,7 ई.सी एक्ट पंजीबद्ध कर जांच किया जा रहा था। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने से आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry