स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, संदेही गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

कवर्धा

कवर्धा जिले के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची ने जब दर्द की शिकायत अपनी मम्मी से की। मां ने बच्ची को जब डाक्टर को दिखाया तब दुष्कर्म के प्रयास की बात सामने आई।जिसकी जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल सिटी कोतवाली पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और तुरंत बच्ची का मेडिकल कराया, जिससे मामला सही पाया गया।

पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह तत्काल स्कूल पहुंच छानबीन में जुट गए। सभी स्कूल स्टाफ का बयान दर्ज कराया गया। बच्ची की निशानदेही पर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की खबर तेजी से शहर में फैल गई और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। वहीं स्कूल में पढऩे वाले अन्य बच्चों के पालक भी स्कूल पहुंचकर प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

कवर्धा एसपी लालउमेंद सिंह ने कहा, बच्ची के परिजनों ने सिटी कोतवाली मे मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुचे थे,जिस पर मेडिकल कराने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है.ल,मामले मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 376. क. ख. 6, 501 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है,वही संदिग्ध आरोप पुलिस हिरासत मे है. आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry