बीजापुर
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत थाना तर्रेम से लगभग 08 किमी. दक्षिण दिशा ग्राम गुण्डम के जंगल क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी/ एसटीएफ /कोबरा की संयुक्त टीम को नक्सली गश्त सर्चिंग अभियान हेतु रवाना किया गया था। क्षेत्र में गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम गुण्डम के जंगल में पहले से घात लगाये नक्सलियों एवं पुलिस के बीच आज बुधवार को संध्या 5 बजे मुठभेड़ हुई। नक्सलियों द्वारा लगभग 40 मिनट तक फायरिंग किया गया। जवानों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख घटनास्थल से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी अंजनेय वाष्णये ने की है।
बीजापुर एसपी ने बताया कि घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, डेटोनेटर, नक्सल कैंप की सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है। घटनास्थल से भागते हुये कुछ संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उक्त मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने की संभावना को देखते हुये आसपास क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

