नई दिल्ली
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के लिए मॉड्यूलर ब्रिज के 41 सेट के स्वदेशी निर्माण के लिए 2585 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इन पुलों को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। डीआरडीओ द्वारा नामित लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) उत्पादन एजेंसी के रूप में निर्मित किया जाएगा। यह अनुबंध पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। इसके तहत भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के लिए मॉड्यूलर ब्रिज के 41 सेट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने एलएंडडी के साथ अनुबंध किया है। बता दें कि एक मॉड्यूलर पुल विभिन्न मॉड्यूल में निर्मित होता है, जिसे क्षेत्र में जल्दी से स्थापिक किया जा सकता है।
परियोजनाओं के लिहाज से काफी अहम रहा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आवंटन की मात्रा बढ़ने से सरकार को प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार ने बताया कि रक्षा मंत्रालय उत्तरी सीमाओं में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। तदनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में सीमा सड़क संगठन (BRO) का पूंजीगत बजट 43 प्रतिशत बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

