रायपुर
राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। उक्त आदेश गृह सचिव गृह (पुलिस विभाग) मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
लीलाशंकर कश्यप उप पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर (अस्वीकृत पद) से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग, गोपाल कुमार वैश्य उप पुलिस अधीक्षक अजाक / क्राइम कबीरधाम से उपपुलिस अधीक्षक (लाइन) गरियाबंद, शेरसिंह बंदे उपपुलिस अधीक्षक (लाइन) गरियाबंद से उप पुलिस अधीक्षक अजाक / क्राइम कबीरधाम, विशाल सोन उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग से उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय दंतेवाड़ा, लोबियस खाखा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा से उपपुलिस अधीक्षक (बाल विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाला) रेल रायपुर, डेहराराम टंडन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कांकेर से उपपुलिस अधीक्षक (अजाक) बिलासपुर, कृष्णकांत वाजपेयी उपपुलिस अधीक्षक (क्राइम) दुर्ग से उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धमतरी, सत्यप्रकाश तिवारी उपपुलिस अधीक्षक (यातायात) रायपुर से उपपुलिस अधीक्षक डीसीबी रायपुर, मो. मोहसिन खान उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) से धमतरी से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कांकेर, सुशांतो बनर्जी उपपुलिस अधीक्षक (यातायात) रायगढ़ से उपपुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, श्रीमती कौशिल्या साहू उपपुलिस अधीक्षक अजाक बिलासपुर से उपपुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध शाखा बेमेतरा, श्रीमती इफ्फरा आरा खैरानी उपपुलिस अधीक्षक (बाल विरुद्ध अपराध अन्वेषा शाखा) रेल रायपुर से उपपुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध शाखा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा यदुमणी सिदार उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय दंतेवाड़ा से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा शामिल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

