सड़कों के बिना गाँव का विकास संभव नहीं : मंत्री डंग

मध्य प्रदेश राज्य

मंत्री डंग ने आज ग्राम बनी से प्रारंभ की विकास यात्रा

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पयार्वरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने 9 फरवरी को मंदसौर जिले के सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा सुबह ग्राम बनी से प्रारंभ की। बनी के बाद यात्रा कुरावन, असावती, बापच्या, गोपालपुरा, भटूनी एवं चंदवासा ग्राम पंचायत के सुदूर गाँव तक पहुँची। ग्राम चंदवासा में यात्रा का समापन हुआ। मंत्री डंग ने लोगों को आश्वस्त किया कि ग्राम असावती में एप्रोच रोड निर्माण की जाँच की जाएगी। इसके साथ ही गांव में जितनी मांगे लोगों के द्वारा आ रही उन सब को पूरा किया जाएगा। ग्राम ऊरवा में नाले का निर्माण मनरेगा से किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य सभी जन-प्रतिनिधि, विकास खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आम जन मौजूद थे।

सुवासरा क्षेत्र में हो रहे हैं अरबों के काम

विकास यात्रा के दौरान मंत्री डंग ने कहा कि सड़कों के बिना गाँव का विकास संभव नहीं है। आज मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। यह सरकार के विशेष प्रयास से संभव हुआ है। सुवासरा क्षेत्र में चहुँमुखी विकास हो रहा है। शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 16 अरब 62 करोड़ रूपए की लागत से बन रही है। पीने के पानी के लिए 14 अरब 62 करोड़ की योजना पर  काम चल रहा है। सीतामऊ-कायमपुर सिंचाई परियोजना निर्माण लागत 23 अरब 76 करोड़ है। उसका भी जल्द भूमि-पूजन होगा। उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएँ से निजात मिली है। गरीबों के खाते खुलवाने काम सरकार ने किया है।

किसान सम्मान निधि से किसानों को राहत मिल रही हैं। पीएम आवास योजना का लाभ सबका साथ सबका विकास के आधार पर दिया गया है। वर्ष 2024 तक गाँव में एक भी मकान कच्चा नहीं रहेगा। सबके पक्के आवास बनेंगे। बिना ब्याज के सरकार किसानों को ऋण प्रदान कर रही हैं। संबल योजना में अगर पंजीयन है, तो सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख प्रदान किए जाते हैं। इसलिए सभी लोग संबल योजना में पंजीयन करवाएँ। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 हजार प्रति माह की राशि मिलेगी। जिससे महिला सशक्त होगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry