मेष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं विवादों से बचें। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन भी बनेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
मिथुन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।
सिंह राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं।
कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है, परन्तु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।
धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। माता के सहयोग से किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु आलस्य भी अधिक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

