विधानसभा चुनाव से पहले सफलता:भाजपा विधायक को मिली निर्विरोध जीत

राजनीती

नागालैंड
नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही यहां पर भाजपा की जीत का सिलसिला शुरू हो गया है। नागालैंड में भाजपा के उम्मीदवार काजेतो किनिमी ने अकुलुतो विधानसभा से निर्विरोध जीत हासिल की है। जुन्हेंबोटो जिले की इस विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एन खेकाशे सूमी ने शुक्रवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। बता दें कि किनिमी यहां से विधायक रहे हैं।

2018 में पहली बार लड़ा था चुनाव
विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस के उम्मीदवार के पर्चा वापस लेने का ऐलान किया। इसके साथ ही भाजपा उम्मीदवार किनिमी की जीत तय हो गई। 68 वर्षीय किनिमी कांट्रैक्टर से राजनेता बने हैं। उन्होंने साल 2018 में इसी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा था। तब किनिमी ने नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक खेकाहो असुमी को 735 वोटों के अंतर से हरा दिया था। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

खुद मांगा था टिकट
जानकारी के मुताबिक सुमी ने हाल ही में पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके बाद उन्होंने खुद ही पार्टी नेताओं से टिकट देने की गुहार लगाई थी। सुमी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस नागालैंड की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 24 पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, भाजपा यहां पर 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के मुख्यमंत्री के साथ चुनाव पूर्व समझौता किया है। दोनों दलों के बीच 20:40 सीटों पर समझौता हुआ है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry