अभा बहुभाषीय नाट्य स्पर्धा-लोकनृत्य उत्सव बस्तर परब आज से

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में अभियान संस्था द्वारा 11 से 14 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य स्पर्धा और लोकनृत्य उत्सव बस्तर परब 2023 की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 11 टीमें भाग ले रहीं हैं, वहीं निर्णायक के रूप में पहली बार एनएसडी दिल्ली से दो सदस्यीय टीम बस्तर पहुंच रही है।

इस आयोजन में नाटक सहित लोकनृत्य की भी प्रस्तुति होगी। एनएसडी से आने वाले निर्णायकों में एक ग्वालियर व दूसरे अंबिकापुर और तीसरे जगदलपुर के हिमांशु शेखर झा होंगे। इस दौरान नाट्य परिचर्चा, रंग यात्रा सहित प्रति दिन प्रस्तुतियों के बाद कैंन फायर भी लगेगा। शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें देशभर से आए कलाकारों द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं शहर में इनका जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry