भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि सरकार विकास और जन-कल्याण के लिये समर्पित है। मंत्री डॉ. चौधरी रायसेन जिले के साँची विकासखण्ड के मेढ़की, बहेड़िया, ढकना-चपना और आमखेड़ा ग्राम में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे।
मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि हर क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं। मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार मिले, इसके लिये बड़ी संख्या में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी ने साँची में उप तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। ग्राम बहेड़िया में 15 लाख, सलामतपुर में एक करोड़ 81 लाख 81 हजार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने ग्रामों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित जन-प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

