निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य तय करें – मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रज्ज्वल बुधनी अभियान की समीक्षा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए निर्माण एजेंसियों को साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य देकर सघन मॉनिटरिंग करें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी निर्माण कार्य अगस्त तक पूर्ण हों। मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रज्ज्वल बुधनी अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्माण कार्यों, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, शालाओं, छात्रावासों, आँगनवाड़ियों के संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बुधनी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त भोपाल मालसिंह भयड़िया, सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry