‘कांतारा 2’ में दिखेंगी उर्वशी रौतेला!

मनोरंजन

ऋषभ शेट्टी की ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर गजब की हिट साबित हुई थी। पिछले साल 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर हर दिन नया इतिहास रचा था। अब ‘कांतारा 2’ से जुड़ी एक और बड़ी अनाउंसमेंट हुई है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ‘कांतारा 2’ का हिस्सा बनी हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इस पोस्ट के जरीए उन्होंने ‘कांतारा 2’ का हिस्सा होने की बात कह डाली है। उर्वशी रौतेला ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

इन फोटो में उर्वशी रौतेला साउथ सुपरस्टार और ‘कांतारा’ के एक्टर ऋषब शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने आॅफीशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है मगर लेकिन जो लिखा है, उससे यही अनुमान लग रहे हैं कि वह ‘कांतारा 2’ का हिस्सा बन चुकी हैं। दरअसल, ऋषभ शेट्टी के साथ फोटो के कैप्शन पर उर्वशी ने लिखा है, ऋषभ शेट्टी और हंबल फिल्म्स की ‘कांतारा 2’ लोड हो रही है। इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने हाथ जोड़ने का इमोजी भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। येलो ड्रेस में पोज देती उर्वशी फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं, इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उर्वशी को बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत से जोड़कर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। इस पोस्ट पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ऋषभ पंत न सही तो ऋषभ शेट्टी ही सही छङ्म’..’। जबकि एक ने सीधा उनका मजाक उड़ाया और कहा 'कांतारा 2 में तुमको चांस नहीं मिलने वाला।' तो वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, ऋषभ तो ऋषभ है चाहे पंत हो या शेट्टी। खैर, जो भी हो, मगर आपको बता दें, उर्वशी रौतेला को टॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी प्यार मिल रहा है। उन्हें हाल ही मेगास्टार चिरंजीवी की हाई बजट फिल्म ‘वाल्टेयर वीराया’ में देखा गया था। वो इस फिल्म में एक धमाकेदार डांस नंबर करती दिखाई दी थीं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में 3 मिनट के वीडियो के लिए उर्वशी ने 2 करोड़ फीस चार्ज की थी। वहीं अब उर्वशी राम पोथिनेनी के साथ एक और साउथ की फिल्म में नजर आएंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry