नाइट ड्यूटी करने गया था पति, गांव के युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप

देश

नई दिल्ली
पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय घर में गुसकर पांच लोगों ने एक विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्मर्क किया। पीड़िता के पति रात में ड्यूटी पर गए थे। पुलिस ने शिकायत पर पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, हथीन उपमंडल के एक गांव निवासी विवाहिता ने दी शिकायत में कहा कि उसके पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। आरोप है कि चार फरवरी को रात के समय अरशद, जाकिर, शौकत, मोमिन और अजीज उसके घर में घुस आए। उस समय वह अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता अपनी इज्जत की खातिर चुप रही। 11 फरवरी को अरशद दिन के समय उसके घर में घुस आया और उसे धमकी देते हुए कहा कि आज रात को भी वे उसके साथ दुष्कर्म करेंगे। इसके बाद पीड़िता इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। उन्हें डर है कि कहीं उसके परिवार के साथ अनहोनी न हो जाए। ऐसे में पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच थाना की टीम समेत क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में वीडियो आदि बनाने की बात नहीं बताई है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry