UK की संसद उड़ा देनी चाहिए… यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले पुतिन के सहयोगी की धमकी

दुनिया

नई दिल्ली

रूस और यूक्रेन के बीच जंग (ukraine russia war update) को एक साल पूरा होने वाला है। इस बीच पश्चिम देशों की धड़कनें बढ़ी हुई है। उन्हें डर है कि आगामी 24 फरवरी को युद्ध की पहली बरसी पर रूस यादगार के तौर पर कुछ खतरनाक कदम उठा सकता है। इस बीच रूस में सरकारी मीडिया यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले देश में खतरनाक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मित्र और कट्टर सहयोगी और टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए पश्चिमी देशों की आलोचना की है। यहां तक कह डाला कि पुतिन को लंदन पर हमला करना चाहिए और ब्रिटेन की संसद (attack on uk parliament) को उड़ा देना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर सहयोगी और टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव का यह बयान इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल ही में यूके के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने खुलासा किया था कि पुतिन ने यू्क्रेन पर हमला करने से पहले उन्हें कॉल किया था और ब्रिटेन को बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी थी। बकौल बोरिस, पुतिन ने कहा था कि उन्हें ऐसा करने में कुछ मिनट लगेंगे।

यूक्रेन में आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोलोविओव का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहा है कि हम इतना इंतजार क्यों कर रहे हैं? यू्क्रेन को मदद पहुंचाने वाले ब्रिटेन की संसद पर हम हमला क्यों नहीं कर देते? वीडियो में व्लादिमीर सोलोवोव ने अपने शो के एक सेगमेंट के दौरान दर्शकों से ऐसा पूछ रहा है। रूस की सरकारी मीडिया लगातार पश्चिम देशों पर हमलावर रही है। सोलोविओव वीडियो में कह रहा है, "पश्चिम देश यूक्रेन को रूसी आक्रमण के खिलाफ सक्षम बना रहे हैं। इसलिए हमे ब्रिटेन पर हमला करना चाहिए। नहीं, नहीं, नहीं-केवल सैन्य लक्ष्यों पर। चलो ठीक है, संसद में भी।"

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले थमे नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के पूर्व में कब्जा करने की नीयत से रूसी सेना ने यू्क्रेन के शहरों पर गोलीबारी करना जारी रखा है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि कुछ शहरों में रूसी सैनिकों के लगातार हमलों से आम लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह निकोपोल शहर में रूसी गोलाबारी से एक आम यूक्रेनी की मौत हो गई जबकि, कुछ घायल हो गए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry