त्रिपुरा: वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें; CM साहा ने डाला वोट

देश

 नई दिल्ली

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतार देखने को मिल रही है। इन 60 सीटों पर कुल 259 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। त्रिपुरा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सत्ता में वापसी का प्रयास करेगी। वहीं सीपीआई (एम)-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी कई सीटों पर दांव लगा रही है। वोटों की गिनती 2 मार्च को की जाएगी।

पीएम मोदी ने भी की वोट डालने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों सो वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा, त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड संख्या में वोट करें। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।

सीएम माणिक साहा ने डाला वोट
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस और वाम ने जो अपवित्र गठबंधन किया है वह हारे और राज्य में शांति रहे।

जेपी नड्डा ने की लोगों से अपील
2023 का पहला विधानसभा चुनाव त्रिपुरा में ही हो रहा है। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि त्रिपुरा को समृद्ध, भ्रष्टाचार बनाने के लिए लोग घऱ से बाहर निकलकर वोट करें। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक अब तक कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
 

28 लाख मतदाता करेंगे वोट
त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा में आज 28 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे। चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम किए हैं। आयोग के मुताबिक 28 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं।

ये दिग्गज मैदान में
मुख्यमंत्री माणिक साहा टान बारडोवली से किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से मैदान में हैं। माकपा के जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्रिपुरा में रोडशो और जनसभा की थी। वहीं भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी त्रिपुरा पहुंचे थे।

कांग्रेस का नहीं खुला था खाता
सत्तारूढ़ भाजपा ने 2018 के चुनाव में 36 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं सीपीआई एम ने केवल 16 सीटें जीती थीं। आईपीएफटी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इसीलिए इस बार कांग्रेस लेफ्ट के साथ नजर आ रही है।
 
त्रिपुरा में वोटिंग शुरू
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। लोग सुबह से ही कतार में नजर आ रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry